Deepika Padukone Baby: रणवीर-दीपिका के घर बेटी का जन्म, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई !

hinditimesblog.com
3 Min Read

Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड के मशहूर सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर खुशियों का माहौल है, क्योंकि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ साझा की थी। तभी से उनके फैंस इस खास पल का इंतजार कर रहे थे, जो कि रविवार, 8 सितंबर को पूरा हुआ।

Deepika Padukone Baby

रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी आते ही फैंस और बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं। रणवीर और दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी।

-Deepika Padukone Baby

शनिवार शाम को दीपिका के एचएम हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आई थी। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि उनके घर बेटी का जन्म होगा या बेटे का। रविवार सुबह उनके घर लक्ष्मी के आगमन की खबर सुनते ही सभी फैंस और सेलेब्स ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं। रणवीर और दीपिका ने पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि उनकी बेटी का जन्म 8 सितंबर को हुआ है।

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाईया

Deepika padukone baby
Deepika padukone baby: रणवीर-दीपिका के घर बेटी का जन्म, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई! 1

-Deepika Padukone Baby

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस मौके पर बेहद खुश नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और उर्वशी रौतेला ने इस पोस्ट पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए। वहीं, आलिया भट्ट का कमेंट सबसे खास था। उन्होंने इमोजी के जरिए कपल को बेटी के जन्म की बधाई दी और अपनी खुशी जताई।

नेहा धूपिया ने बधाई देते हुआ लिखा कि ” आपको बधाई …… स्वागत है। “

नेहा धूपिया ने भी रणवीर और दीपिका को बधाई देते हुए लिखा, “आपको बधाई हो, इस बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।” यह देखना भी खास होगा कि रणवीर और दीपिका माता-पिता बनने के बाद कैसे अपने नए जीवन को जीते हैं।

Deepika padukone baby 3
Deepika padukone baby: रणवीर-दीपिका के घर बेटी का जन्म, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई! 2

दीपिका पादुकोण फिलहाल मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। हालांकि, मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस दिवाली पर रिलीज होगी, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े – नए फीचर्स के साथ जल्द आएगी TVS Apache RR 310, टेस्टिंग में दिखी झलक

इसे भी पढ़े – BYJU’s Crisis: BYJU’s पर संकट, कर्मचारियों ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया किया दावा

Share this Article
1 Comment