PM Modi Brunei Visit: ब्रुनेई में PM मोदी, देखिए सुल्तान की शाही दौलत और अनोखी लग्जरी लाइफ की झलक

hinditimesblog.com
3 Min Read

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ब्रुनेई ( PM Modi Brunei Visit ) के दौरे पर गए हैं। यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी ब्रुनेई जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्हें ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। यह दौरा भारत और ब्रुनेई के बीच 40 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए है।

PM Modi Brunei Visit

Pm modi brunei visit
Pm modi brunei visit: ब्रुनेई में pm मोदी, देखिए सुल्तान की शाही दौलत और अनोखी लग्जरी लाइफ की झलक 1

सुल्तान हसनल बोल्किया दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उन्होंने 5 अक्टूबर 1967 को ब्रुनेई की गद्दी संभाली थी और तब से वह देश के शासक बने हुए हैं। उनकी संपत्ति और शाही जीवनशैली के कारण वह दुनियाभर में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

-PM Modi Brunei Visit

सुल्तान का महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ दुनिया का सबसे महंगा और आलीशान महल है, जो दो मिलियन वर्ग फुट में फैला है। इस महल में 1700 कमरे, 257 बाथरूम, 110 गैरेज और 5 स्विमिंग पूल हैं। महल की छत पर 22 कैरेट सोने का गुंबद है। इसके अलावा, महल में एक निजी चिड़ियाघर भी है जिसमें 30 बंगाल टाइगर और विभिन्न प्रकार के पक्षी हैं।

सुल्तान हसनल बोल्किया की 7000 लग्जरी कारें

सुल्तान हसनल बोल्किया के पास 7000 से ज्यादा लग्जरी कारें हैं, जिसमें 600 रोल्स रॉयस, 450 फेरारी और अन्य महंगी कारें शामिल हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उनके पास एक बोइंग 747 प्राइवेट प्लेन भी है, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई है।

Pm modi brunei visit 2
Pm modi brunei visit: ब्रुनेई में pm मोदी, देखिए सुल्तान की शाही दौलत और अनोखी लग्जरी लाइफ की झलक 2

सुल्तान की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार से आता है। उनके पास लगभग 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

20,000 अमेरिकी डॉलर देकर कटवाते है सुल्तान अपने बाल

सुल्तान के शौक भी बेहद खास और महंगे हैं। उनका नाई लंदन के एक होटल में रुकता है, जहां सुल्तान हर बार बाल कटवाने के लिए 20,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा ( PM Modi Brunei Visit ) दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। ब्रुनेई अपनी शाही जीवनशैली और सुल्तान की दौलत के लिए मशहूर है, लेकिन इसके साथ ही यह दौरा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों को भी नई दिशा देने वाला है।

इसे भी पढ़े – Sunita Williams और बुच विल्मोर का दो महीने से अंतरिक्ष में संघर्ष, जानिए अब क्या करेगा NASA ?

इसे भी पढ़े – Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina: शेख हसीना भारत में सुरक्षित, बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़ ?

Share this Article
Leave a comment