Skoda’s New Electric SUVs: Skoda की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई इलेक्ट्रिक SUVs

hinditimesblog.com
3 Min Read

Skoda’s New Electric SUVs: यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda भारत में अपने पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Skoda आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें क्या खास फीचर्स होंगे, ये कारें किस सेगमेंट में आएंगी और इनका मुकाबला किससे होगा, आइए जानते हैं।

Skoda’s New Electric SUVs

Skoda's new electric suvs
Skoda's new electric suvs: skoda की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई इलेक्ट्रिक suvs 1

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Skoda भारत में तीन नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में पहली इलेक्ट्रिक SUV पेश की जा सकती है।

कौन सी EV किस सेगमेंट में आएगी?

Skoda's new electric suvs
Skoda's new electric suvs: skoda की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई इलेक्ट्रिक suvs 2

जानकारी के अनुसार, Skoda की ये इलेक्ट्रिक कारें अलग-अलग सेगमेंट में लॉन्च होंगी। इनमें एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी और अन्य दो प्रीमियम SUV सेगमेंट में आएंगी। इनमें Skoda Epiq, Skoda Elroq और Skoda Enyaq जैसी कारें शामिल हो सकती हैं।

फीचर्स पर एक नज़र

Skoda's new electric suvs
Skoda's new electric suvs: skoda की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई इलेक्ट्रिक suvs 3

Skoda की इन इलेक्ट्रिक SUV में बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें फ्रंट और रियर व्हील ड्राइव सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, 13-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा बूट स्पेस, एलईडी लाइट्स, डीआरएल, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इन कारों की रेंज 300 से 500 किलोमीटर तक हो सकती है।

मुकाबला किससे होगा?

Skoda Enyaq का सीधा मुकाबला प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक SUV जैसे Hyundai Ioniq5, Volvo XC40 Recharge, और Kia EV6 से होगा। वहीं, Skoda Epiq एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में आएगी, जहां इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV400, और MG Windsor जैसी कारों से होगा।

लॉन्च की संभावित तारीख

हालांकि, Skoda ने अब तक इन कारों की लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी 2025 में होने वाले Bharat Mobility Show में Skoda Enyaq को शोकेस किया जा सकता है। इसके बाद, Elroq और Epiq को 2026 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।

इस तरह, Skoda भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि ये कारें किस हद तक भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर पाती हैं।

इसे भी पढ़े – फेस्टिव सीजन में हीरो ने लॉन्च की Hero Xtreme 160R 2V, जानें कीमत और फीचर्स !

इसे भी पढ़े – नए फीचर्स के साथ जल्द आएगी TVS Apache RR 310, टेस्टिंग में दिखी झलक

Share this Article
Leave a comment